फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे एएमयू कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने मैरिस रोड स्थित उनके आवास राज पैलेस पहुंचे। एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर कल्याण सिंह के आवास पर शाम करीब चार बजे पहुंचे।
विज्ञापन

उस समय भाजपा सांसद रीता बहुगुणा कल्याण सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर वापस लौट रही थी। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा से प्रो. तारिक मंसूर की दुआ सलाम हुई। कुलपति कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया से भी मिले और सांत्वना दी। प्रो. तारिक मंसूर ने बताया कि हमलोग (कुलपति एवं राजवीर सिंह) मैरिस रोड में ही रहते हैं।
एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। इस वजह से दुख-सुख में एक-दूसरे के पास आते-जाते हैं। पड़ोसी होने के नाते कल्याण सिंह एवं उनके परिवार से मेरे व्यक्तिगत संबंध है। उल्लेखनीय है कि चंद रोज पहले एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया था।
विज्ञापन

कथित एएमयू छात्रों ने एएमयू कैंपस में पोस्टर लगाकर कुलपति द्वारा शोक व्यक्त किए जाने का विरोध किया था। उनका कहना था कि कल्याण सिंह विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले के आरोपी रहे थे। इससे अलीग बिरादरी को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें