फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: अग्निपथ योजना को एएमयू वीसी का समर्थन, बताया युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर

Sun, 19 Jun 2022 06:52 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे एएमयू वीसी तारिक मंसूर ने सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती प्रक्रिया को युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर बताया। उन्होंने कहा कि युवा किसी प्रकार की अफवाह और बरगलाने में ना आएं।
विज्ञापन
एएमयू के कुलपति तारिक मंसूर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति (वाइस चांसलर) तारिक मंसूर ने अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती प्रक्रिया का समर्थन किया है। उन्होंने इसे युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर बताया है। उन्होंने युवाओं से किसी के बहकावे में ना आने और इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने की अपील की।

विज्ञापन


रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे एएमयू वीसी तारिक मंसूर ने सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती प्रक्रिया को युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर बताया। उन्होंने कहा कि युवा किसी प्रकार की अफवाह और बरगलाने में ना आएं। अग्निपथ योजना के तहत चलाई जा रही सेना भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर स्वर्णिम अवसर का लाभ लें।

उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं के भविष्य को देखते हुए बनाई गई है। युवा इस योजना का लाभ लेकर अपने सुनहरे भविष्य की पटकथा लिखें। वहीं सरकार ने अग्निवीरों के लिए पैरामिलेट्री, सेंट्रल आर्म डिफेंस फोर्स, रक्षा मंत्रालय में नौकरियों में 10 फीसदी रिजर्वेशन की भी व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें