फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : नजरबंद किए रालोद-आप नेता, नहीं पहुंचे कलेक्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के विरोध में रालोद व आप की ओर से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन की घोषणा पर सुबह से पुलिस सतर्क रही। दोनों दलों के प्रमुख नेताओं को शनिवार सुबह से ही उनके घरों पर नजरबंद कर दिया गया। शाम को ज्ञापन लेकर उन्हें पुलिस निगरानी से अलग किया गया।
विज्ञापन

रालोद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष कालीचरण सिंह को उनके सासनी गेट लोधी विहार स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह को खैर रोड आवास पर पुलिस पहुंच गई, मगर वे घर पर नहीं मिले। शाम को रालोद नेताओं ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष के आवास पर ही ज्ञापन देकर विरोध की औपचारिकता पूरी की। बता दें कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के आह्वान पर यह कार्यक्रम होना था।
इधर, आप नेताओं को भी सुबह से ही घरों पर घेरना शुरू कर दिया गया। इसी क्रम में आप नेता राजेश सैनी को उनके घर पर नजरबंद कर दिया गया। जिला सह प्रभारी सुनील यादव सहित अन्य नेताओं की भी निगरानी रखी गई। शाम को राजेश सैनी को कार्यालय पर लाया गया और ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान गवेद्र सिंह, राजेश सैनी, सुनील कुमार यादव, दीपक चौधरी, मोनिका थापर, अनिल गौड़, प्रदीप पंडित, विवेक चौधरी, राहुल चौधरी, राजेश माहौर, वीरेश यादव, नितिन सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, कलेक्ट्रेट पर दिन भर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें