फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एएमयू छात्रों ने निकाला मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Wed, 08 Jun 2022 07:21 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

छात्रों ने एसीएम द्वितीय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पैगम्बर मौहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर खुलेआम कानूनी की धज्जियां उड़ाने और दंगे भड़काने की कोशिश करने पर नूपुर शर्मा को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन
छात्र नेता जानिब हसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मौहम्मद पर आपत्तिजनक ब्यान देने के विरोध में लाइब्रेरी से बाबे सैयद गेट तक मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


छात्रों ने एसीएम द्वितीय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पैगम्बर मौहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर खुलेआम कानूनी की धज्जियां उड़ाने और दंगे भड़काने की कोशिश करने पर नूपुर शर्मा को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि नूपुर शर्मा को 48 घंटे में गिरफ्तार नहीं किया गया तो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सहित महानगर में जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

बुधवार सांय 5 बजे सैकड़ों छात्र एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी पर एकत्रित हुए। छात्रों ने हाथों में नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तख्ती बैनर लेकर लाइब्रेरी से नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट के लिये कूच कर दिया। एएमयू परिसर के बाबे सैयद गेट पर अमुवि की प्रोक्टोरियल टीम ने छात्रों को रोक लिया। छात्रों ने मौके पर पहुंच एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।
विज्ञापन


छात्र नेता जानिब हसन ने बताया कि एक निजी चैनल पर डिबेट के दौरान भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा मौहम्मद पैगम्बर और कुरान पर आपत्तिजनक ब्यानबाजी कर खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाने के साथ देश में दंगा भड़काने की कोशिश की गई है। नुपुर शर्मा के बयान के बाद ही कानपुर में दंगे जैसी स्थिति बनी। भाजपा ने नुपुर शर्मा को निलम्बित कर दिया है। लेकिन यह काफी नहीं है।

उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा को 48 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ फांसी की सजा दी जानी चाहिए। हमारी मांगे नहीं माने जाने पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सहित महानगर में जगह-जगह प्रदर्शन किया जायेगा। कानपुर में पुलिस द्वारा पकड़े गए निर्दोषों को छोड़ा जाना चाहिए। वहीं नमाज पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाली अलीगढ़ की हिन्दूवादी नेता के विरुद्ध भी पुलिस प्रशासन को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें