फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: महज ब्रासलेट छीनने पर हुई एएमयू में पूर्व छात्र की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के सिविल लाइंस इलाके में अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय के एथलेटिक्स ग्राउंड पर एएमयू के ही पूर्व छात्र की हत्या महज ब्रासलेट छीनने के विवाद में हुई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसका एक साथी फरार है, जबकि उसके साथियों की भूमिका की पुलिस अभी जांच कर रही है।
एसपी सिटी अभिषेक ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि जाकिर नगर निवासी एएमयू का पूर्व छात्र शानू अब्बास (22) वर्ष पुत्र चांद बाबू बृहस्पतिवार शाम घर पर था। तभी उसके दोस्त उसे बुलाकर एथलेटिक्स ग्राउंड ले गए। वहां जमालपुर निवासी ओसामा आ गया और शानू की मामूली विवाद पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। ओसामा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि उसकी शानू के साथ नशा करने व ब्रासलेट पहनने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात पर उसने गोली मार दी। पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। उसके साथी की तलाश चल रही है। वहीं उसे बुलाकर लाने वाले दोस्त की भूमिका की जांच चल रही है। एसपी सिटी के अनुसार यहां नशेबाजी में पहले भी झगड़े हुए हैं। इस गिरफ्तारी में इंस्पेक्टर रविंद्र दुबे आदि शामिल रहे। बता दें कि इस हत्या के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें