फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ सड़क हादसा: टक्कर लगने से पलटा ऑटो, मासूम की मौत, मां-दादी सहित पांच लोग घायल

Tue, 08 Sep 2026 02:59 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यह हादसा पीछे से आ रहे एक ऑटो द्वारा टक्कर मारने से हुआ। टक्कर मारने वाला ऑटो चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बच्चे की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
मृतक रॉकी व घायल - फोटो : फाइल फोटो व संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद में 8 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे जीटी रोड पर असगरपुर गांव के मोड़ के पास अलीगढ़ की ओर जा रहे ऑटो में पीछे से तेज रफ्तार दूसरे ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे आगे चल रहा ऑटो पलट गया। हादसे में दो साल के मासूम की मौत हो गई जबकि उसकी मां और दादी सहित पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


गांव बमनोई निवासी लोकेश ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र रॉकी (2) बीमार था। उनकी पत्नी पूनम और दादी कुसुमा देवी उसे दवा दिलवाने के लिए गोपी गांव से ऑटो में बैठकर अलीगढ़ जा रही थीं। असगरपुर गांव के मोड़ के पास पीछे से आया तेज रफ्तार दूसरा ऑटो टक्कर मारकर भाग गया। 

थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी पहुंच गए थे। ऑटो पलटने से उसमें बैठे बच्चे रॉकी की मौत हो गई थी। सभी पांच घायलों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है। घायलों में मृतक की मां पूनम, दादी कुसुमा देवी के अलावा भजनलाल व राजवीर सिंह निवासी गांव कल्यानपुर और गांव धौरी निवासी एक महिला शामिल है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें