फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: 72 घंटे के नियम से एक दर्जन लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

कोरोना काल में 72 घंटे में उद्योगों को मंजूरी देने के लिए जिला उद्योग केंद्र में समीक्षा शुरू हो गई है। कहां कहां कितने आवेदन लंबित हैं। कितने दिन में किस विभाग की एनओसी मिलनी बाकी है। इसका डाटा तैयार कर जिलाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा। लगभग एक दर्जन ऐसे आवेदन लंबित हैं। जिनको इस नये नियम के तहत अपना उद्योग स्थापित करने में मदद मिलेगी।
जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त श्रीनाथ पासवान ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला अग्निशमन अधिकारी, पर्यावरण अधिकारी, बिजली विभाग, जलकल विभाग, नगर निगम, एडीए और यूपीएसआईडीसी से उद्योगों से संबंधित लंबित आवेदनों की जानकारी मांगी गई है। इसको संकलित करने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर एनओसी देने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एमएसएमई में आवेदन करने वाले ऐसे एक दर्जन से अधिक लोग हैं। जिनको नये नियमों के अनुसार एनओसी जल्द से जल्द मिल जाएगी। इसके बाद वह अपना काम शुरू करा सकते हैं। इस बीच निरीक्षण नहीं होने से उद्यमी को कम से कम रकम में काम शुरू करने का मौका मिलेगा। औपचारिकताओं को भी समय पर पूरा किया जाएगा। सुरक्षा मानकों को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में अनलाक होने के बाद से अभी तक जिले में 35 इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें