फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना को जमीन अधिग्रहण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू हो गया है। लगभग 45 हेक्टेयर में कॉरिडोर अलीगढ़-पलवल हाईवे के दोनों ओर बसेगा। हाईवे के नीचे एक अंडरपास से इसको जोड़ा जाएगा। जिससे हाईवे का यातायात कामकाज में बाधा न बने। एडीएम वित्त विधान जयसवाल ने बताया कि फिलहाल 7.161 हेक्टयर जमीन किसानों से खरीदी जाएगी। जिसके लिए स्थानीय सर्किल रेट से दोगुने का भुगतान किया जाएगा। अगर वहां सड़क के पास की जमीन का सर्किल रेट दस हजार वर्ग मीटर है तो किसान को 20 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर का भुगतान किया जाएगा। इस तरह से छह करोड़ 92 लाख रुपये का भुगतान कर 79 किसानों से ये जमीन खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, ये खरीद पूरे प्रोजेक्ट को एक समुचित आकार देने के लिए भी जरूरी है। जिससे उसको व्यवस्थित किया जा सके। गौर हो कि अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना अपने समय से लेट हो चुकी है। कोरोना संक्रमण काल के कारण भी इसका कामकाज अधूरा छूट गया था। अब इसमें फिर से रफ्तार आई है। इस कॉरिडोर की स्थापना के लिए निवेशक कंपनियां भी बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, जिन्होंने यहां अपनी यूनिटें स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। अंडला में कृषि विभाग की 45 हेक्टेयर जमीन यूपीडा को दी गई है, जिसमें इस कॉरिडोर की स्थापना होगी। बदले में कृषि विभाग को इतनी ही जमीन दूसरी जगह दी जाएगी। कृषि विभाग की जमीन खरीदने के लिए धनराशि भी आ गई है। जिससे जल्द ही उनकी जमीन खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें