फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ ः परिवहन विभाग के पांच करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं 541 वाहन स्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग के 4.97 करोड़ रुपये से अधिक जिले के 541 वाहन स्वामी दबाए बैठे हैं। यह पैसा टैक्स का है। वाहन स्वामियों को इस संबंध में आरसी नोटिस जारी हो गया है। तहसीलों की टीमों को वसूली के लिए डीएम की ओर से भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने बताया कि कोरोना काल में विभाग का राजस्व कम हो गया है। ऊपर से व्यावसायिक वाहन स्वामी टैक्स का पैसा भी दबाए बैठे हैं। इनके खिलाफ आरसी नोटिस जारी हो गया है। अगर, पैसा जमा नहीं किया गया तो इनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले की रोडवेज और निजी, स्कूल बसों को मिलाकर 435 बसें वर्तमान में सरेंडर हैं। केवल जून में ही इसके चलते विभाग को 31.82 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, शासन द्वारा प्रपत्रों की वैधता 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है, इससे विभाग को प्रतिमाह करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में प्रवर्तन टीम में चार पदों के सापेक्ष एक ही पद पर अधिकारी तैनात हैं, इससे प्रवर्तन कार्रवाई का लक्ष्य कम हो गया है। इसके चलते प्रतिमाह 54 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। जून में रोडवेज की ओर से अतिरिक्त कर कम जमा किया गया, इससे एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह सभी कारण राजस्व वसूली के आड़े आ रहे हैं। विभाग अब फिर से राजस्व वसूली पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें