रविवार को कोरोना वायरस से जिले में 54 लोग संक्रमित मिले हैं, जिसमें 14 महिलाएं हैं। विहारीपुरम एवं बराई घंटा चौक के 7-7 लोग चपेट में आए हैं। जनपद में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2042 तक पहुंच गई है।
जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 54 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में विहारीपुरम और बराई घंटा चौक के 7-7 लोग शामिल हैं। छिपैटी के 5, कावेरी वाटिका के 3, मामू भांजा, आदर्शनगर, नगला मुरानी सीएचसी लोधा, धनीपुर एवं रमेश विहार के 2-2 लोग चपेट में आए हैं। आवास विकास, प्रतिभा कॉलोनी, विनय नगर क्वार्सी, बेगपुर दोदपुर, शांतिनगर, सीएचसी टप्पल, मयूर विहार, तुर्कमानगेट, अमरौली, एडीए कॉलोनी, जमालपुर, नगला तिकोना, नगला पदम, अकराबाद, नौरंगाबाद, प्रगति विहार, भुजपुरा आदि के एक-एक लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सभी संक्रमितों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 हॉस्पिटल या होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजनों को क्वारंटीन और घर के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है।