फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: रघुवीरपुरी से 450 किग्रा सरसों का तेल जब्त, खैर में 230 किग्रा मिठाई कराई नष्ट

विज्ञापन
अलीगढ़: सरसों के तेल का नमूना लेते एफडीए के अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

दिवाली पर मिलावटी खाद्य सामग्री न बिकने देने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कमर कस ली है। शनिवार को टीम ने रघुवीर पुरी में एक तेल मिल में छापा मारी करते हुए 450 किलोग्राम सरसों का तेल मिलावटखोरी के शक में जब्त किया। वहीं, खैर में एक मिष्ठान विक्रेता के यहां 230 किलो मिठाई मिलावटी होने पर जब्त कराई।
जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में श्याम सुंदर मिल कंपाउंड रघुवीर पुरी स्थित जय दुर्गा ट्रेडर्स के यहां से सरसों के तेल एवं पामोलिन ऑयल का एक-एक नमूना संग्रहित किया। साथ ही 450 किलोग्राम सरसों का तेल मिलावटखोरी के शक में जब्त किया गया है। मदार गेट स्थित मिठाई की दुकान स्वीट पैलेस से सोन पापड़ी का एक नमूना एवं सारस्वत जी की मिठाई की दुकान की निर्माणशाला से रसगुल्ला एवं बर्फी का एक-एक नमूना भरा गया है।
विज्ञापन

अचल ताल स्थित लोकेश यादव की दुकान से दूध का एक नमूना भरा गया है। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृपा शंकर के नेतृत्व में कुशवाहा मिष्ठान भंडार ब्लॉक कॉलोनी, खैर रोड, खैर के विक्रेता छत्रपाल कुशवाहा पुत्र नौहबत सिंह निवासी खैर के यहां से छेना के 2 नमूने एवं एक केसरबाटी तथा एक अपमिश्रक का नमूना लिया गया है। साथ ही 230 किग्रा मिलावटी मिठाई को नष्ट कराया गया है। इसकी कीमत करीब 46000 रुपये निकली। इसके साथ ही एक नमूना मिश्रित दूध का पवन कुमार पुत्र राम सिंह निवासी गडराना की पवन डेरी से लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, तीसरी टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद अब्दुल्लाह के निर्देशन में विजयगढ़ क्षेत्र के गांव नगला तुला पहुंची। यहां सत्येंद्र पाल की मावा निर्माण इकाई से मावा का एक नमूना, विजयगढ़ स्थित धीरेंद्र कुमार की मावा निर्माण इकाई से मावा का एक नमूना, दीनावर्ली स्थित होरी लाल की मिठाई निर्माण इकाई से मिठाई का एक नमूना, दिनावली स्थित गजेंद्र पाल के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का एक नमूना संग्रहित किया गया है। सभी सैंपलों को जांच के लिए भेज दिया है। कार्रवाई करने वाली तीनों टीमों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार सरोज, जवाहरलाल, ओमवीर सिंह, प्रमोद कुमार, प्रभु चौधरी, अजय कुमार वर्मा, भगवत सिंह, राजीव कुमार सिंह, अमर बहादुर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें