फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: 45 आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना में गोल्डन कार्ड वितरण करने में लापरवाही 45 आशा बहनों को भारी पड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षकों की संस्तुति पर योजना के प्रभारी डॉ. खानचंद ने सभी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
कोरोना महामारी को लेकर प्रतिदिन होने वाली समीक्षा बैठक के दौरान शुक्रवार को डीएम ने आयुष्मान भारत योजना में वितरित होने वाले गोल्डन कार्ड वितरण की असंतोषजनक स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी को वितरण में लापरवाही करने वाली आशाओं की सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. खानचंद ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षकों की संस्तुति पर अकराबाद में पांच, अतरौली में पांच, बिजौली में पांच, चंडौस में पांच, धनीपुर में पांच, जवां में पांच, लोधा में पांच, इगलास में पांच और गोंडा में भी पांच आशाओं की सेवा समाप्त कर दी गई है। गंगीरी, टप्पल व खैर से लापरवाह आशाओं का विवरण अब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें