फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सेंटर प्वाइंट के प्रमुख व्यापारी के पुत्र सहित 20 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है। सोमवार को अपने शहर के हार्ट प्वाइंट बाजार का एक व्यापारी परिवार इसकी चपेट में आ गया है। जिले में कुल 20 मरीज पाए गए हैं, जिनमें सेंटर प्वाइंट के व्यापारी का बेटा भी शामिल है। यह रिपोर्ट आने के बाद प्रशासनिक संकेत पर सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल ने अगले 48 घंटे यानि दो दिन के लिए बाजार पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है। इस बीच बाजार को सैनिटाइज कराने व अन्य एहतियातों पर काम करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सोमवार को जो मरीज मिले हैं, उनमें 15 लोग 40 साल से कम उम्र के हैं, जबकि 6 जट्टारी के एक ही परिवार से और तीन खैर के एक परिवार से हैं।

विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज व निजी लैब से प्राप्त रिपोर्ट में सोमवार को जनपद में 20 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सेंटर प्वाइंट की नामचीन कन्फेक्शनरी संचालक का हरिओम नगर निवासी 24 वर्षीय पुत्र भी संक्रमितों में शामिल है। वह अपनी तालानगरी फैक्टरी और मेडिकल रोड की दुकान पर भी बैठता है। सिविल लाइन का 30 वर्षीय युवक, जट्टारी की 33 एवं 30 वर्षीय महिला के अतिरिक्त 13, 11 व 3 साल का बच्चा एवं 39 साल का युवक संक्रमित हैं।

 

आईटीएम लोधा की अस्थायी जेल का 19 वर्षीय युवक, पीएसी रामघाट रोड का 47 वर्षीय व्यक्ति, रामबाग कॉलोनी बन्नादेवी का का 21 व 24 वर्षीय युवक तथा 46 वर्षीय महिला, नई बस्ती खैर का 5 साल का बच्चा, 5 साल की बच्ची एवं 28 साल का युवक संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।

 

यूपीएचसी घंटर चौक की 59 वर्षीय महिला, गोपालपुरी की 55 वर्षीय महिला, विस्वानपुर रहसुपुर की 30 वर्षीय महिला एवं रामबाग कॉलोनी गली नंबर 2 के 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। सभी संक्रमित लोगों को कोविड अस्पताल एवं उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा मरीजों के घर के आसपास के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इन मरीजों की पुष्टि करते हुए लोगों को फिर से आगाह किया है।


बाजार के प्रमुख व्यापारी के बेटे के संक्रमण की सूचना एसीएम स्तर से दी गई है। साथ में दो दिन बाजार बंद रखने को कहा गया है। इसके बाद यह तय किया गया है कि अगले 48 घंटे यानि मंगलवार व बुधवार को बाजार पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सहयोग किया जाएगा।

विज्ञापन

-विवेक बगई अध्यक्ष सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल


खैर में 17 को कोरोना संक्रमितों की खबर फैलाई, मुकदमे के आदेश
डीएम वार रूम के नाम से सोमवार को खैर के 17 लोगों के संबंध में उनके कोरोना संक्रमित होने की फर्जी जानकारी फैला दी गई। संदेश कई सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल होने लगा। इसकी जानकारी जिलाधिकारी को हुई तो उन्होंने देर रात को फर्जी संदेश का खंडन जारी करते हुए मामले की जांच कर एसडीएम खैर को एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि डीएम वार रूम के नाम से कुछ शातिर लोगों ने खैर में 17 लोगों को कोरोना पॉजिटिव होने की फर्जी खबर वायरल की।

इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम खैर अंजुम बी को जांच कर एफआईआर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिन लोगों द्वारा फर्जी वायरल खबर को प्रसारित किया है, उनके स्क्रीनशॉट व मोबाइल नंबर, डीएम वार रूम टीम के पास उपलब्ध हैं। डीएम ने कहा है कि जिन लोगों के मोबाइल नंबर चिंह्ति किए गए हैं, उन्होंने डीएम वार रूम का गलत उपयोग करते हुए भ्रामक खबर वायरल की है, उनके विरुद्ध एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

 

कोरोना मीटर--
-489 अब तक मिले संक्रमित मरीज, इनमें कुछ मरीज बाहर मिले हैं
-26 मरीजों की अब तक हुई मौत, इनमें से दो गैर जिलों में मृत
-269 मरीज अब तक स्वस्थ होकर घर गए
-198 मरीज अभी सक्रिय हैं विभिन्न अस्पतालों में
-आज मिले संक्रमित मरीज--
1-30 वर्षीय व्यक्ति सिविल लाइंस।
2-33 वर्षीय युवती जट्टारी।
3-30 वर्षीय युवती जट्टारी।
4-13 वर्षीय लड़का जट्टारी।
5-11 वर्षीय लड़का जट्टारी।
6-39 वर्षीय व्यक्ति जट्टारी।
7-3 वर्षीय लड़का जट्टारी।
8-19 वर्षीय युवक आईटीएम लोधा।
9-47 वर्षीय व्यक्ति एफसीआई देवसेनी पीएसी रामघाट रोड।
10-21 वर्षीय युवक गली नं.2 रामबाग बन्नादेवी।
11-24 वर्षीय युवक गली नं.2 रामबाग बन्नादेवी।
12-46 वर्षीय महिला गली नं.2 रामबाग बन्नादेवी।
13-5 वर्षीय लड़का नई बस्ती खैर।
14-5 वर्षीय लड़की नई बस्ती खैर।
15-28 वर्षीय पुरुष नई बस्ती खैर।
16-59 वर्षीय महिला यूपीएचसी घंटर चौक।
17-24 वर्षीय युवक हरिओम नगर मेरिस रोड।
18-55 वर्षीय महिला गोपालपुरी।
19-30 वर्षीय महिला विस्वानपुर रहसुपुर।
20-55 वर्षीय व्यक्ति गली नं.2 रामबाग कॉलोनी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें