फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पं. दीनदयाल चिकित्सालय को आईपीएचएस से मान्यता दिलाने के प्रयास शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय को भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। मान्यता मिल जाने के बाद यहां पर राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मरीजों को मिल सकेंगी।

विज्ञापन

कोरोना महामारी के शुरू होने के बाद से पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में आईसीयू सुविधा शुरू हुई। यह चिकित्सालय जनपद में प्रदेश सरकार का पहला अस्पताल है, जिसमें आईसीयू एवं वेंटिलेटर की सुविधा शुरू हुई है। महामारी के बाद इस अस्पताल को कोविड अस्पताल लेवल टू का दर्जा भी प्राप्त हुआ है। मंडल के अधिकारी अब अस्पताल को भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक -आईपीएचएस- से मान्यता दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अलीगढ़ डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि आईपीएचएस के लिए पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय को चिह्नित किया गया है। हालांकि इसके लिए अभी बहुत प्रयास करने होंगे। उन्होंने बताया कि मान्यता मिल जाने के बाद यहां की आधारभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी हो जाएगी। राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध होगी। चिकित्सालय को मानक के अनुसार उपकरण व मैन पॉवर उपलब्ध होंगे। आईपीएचएस देश में स्वास्थ्य देखभाल वितरण की गुणवत्ता में सुधार के लिए परिकल्पित समान मानकों का एक समूह है।


जुलाई में लैब शुरू होने की उम्मीद
कोरोना वायरस की जांच के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में जुलाई में प्रयोगशाला शुरू होने की उम्मीद है। एडी हेल्थ डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि प्रयोगशाला के लिए यहां निर्माण कार्य चल रहा है। लखनऊ में उपकरण आदि के आर्डर दे दिए गए हैं। दो-चार दिन में लखनऊ से प्रयोगशाला से संबंधित उपकरण आने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि कोरोना जांच के लिए यहां शुरू से ही लैब की जरूरत महसूस की जा रही है। जेएन मेडिकल कॉलेज में अभी भी 13 सौ से अधिक रिपोर्ट लंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें