फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर की घटना ने चढ़ाया पारा, शहर में चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूपुर शर्मा विवाद के बाद अब उदयपुर की घटना ने शहर का पारा चढ़ा रखा है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को भी शहर में सेक्टर स्कीम लागू रही और अचलताल पर दिन भर आरएएफ तैनात रखी गई। अब शुक्रवार को जुमे को लेकर भी पहले की तरह सेक्टर स्कीम लागू रहेगी। साथ में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। वहीं, धर्मगुरुओं संग बैठक कर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने अमन कायम रखने की अपील की है।
विज्ञापन

अलीगढ़ प्रदेश के संवेदनशील शहरों की सूची में शामिल है। इसे लेकर यहां विशेष चौकसी बरती जा रही है। नूपुर शर्मा विवाद के यहां पिछले शुक्रवारों को हालात सामान्य रहे। अब उदयपुर की घटना ने और पारा चढ़ा दिया है। इसे लेकर बुधवार को कुछ हंगामेदार प्रदर्शन भी हुआ था। इसी कड़ी में शुक्रवार को जुमे की नमाज है। इसे लेकर पुलिस प्रशासनिक स्तर से पुख्ता प्रबंध रखे गए हैं। बृहस्पतिवार को भी सेक्टर स्कीम लागू रखी गई। शहर के प्रमुख अचलताल पर दिन भर आरएएफ तैनात रखी गई। वहीं अब शुक्रवार को प्रमुख नमाज स्थलों पर सुरक्षा प्रबंध रखने की तैयारी है। एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार शहर में सेक्टर स्कीम लागू करने के साथ-साथ 200 अतिरिक्त पुलिसकर्मी, 5 कंपनी पीएसी व 2 प्लाटून आरएएफ तैनात की गई है। शहर के साथ-साथ जिले भर में जुमे को लेकर धर्मगुरुओं संग बैठक कर अमन कायम रखने की अपील की गई है।
अचल पर पुतला जलाने वाले होंगे 107/16 में पाबंद
अचलताल पर उदयपुर की घटना को लेकर बुधवार को पुतला फूंकने और हंगामेदार प्रदर्शन करने वाले जितने भी लोग हैं, उन्हें 107/16 के तहत पाबंद किया जा रहा है। इस संबंध में सीसीटीवी, वीडियो फुटेज आदि की मदद से नाम खंगाले जा रहे हैं। एसीएम प्रथम कुंवर बहादुर सिंह के अनुसार इन सभी के नाम पुलिस स्तर से संकलित किए जा रहे हैं। इन सभी को पाबंद करने की तैयारी है। अब तक दर्जन भर करीब नाम सामने आए हैं। इन्हें छह-छह माह के लिए पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें