फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: नोएडा में कोविड पॉजिटिव मिलने पर अलीगढ़ में अलर्ट,आइसोलेशन वार्ड बनाया, ऑक्सीजन प्लांट फिट

Sun, 25 May 2025 06:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जेएन मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिडेंटेंट प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कोविड को लेकर तैयारी है। आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। ऑक्सीजन प्लांट सुचारू से चल रहा है।
विज्ञापन
कोरोना प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद, नोएडा, जालौन के एम्स में एक व्यक्ति के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद अलीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जेएन मेडिकल कॉलेज, मलखान सिंह जिला अस्पताल और पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में तैयारी पूर्ण कर ली गई है। आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं।

विज्ञापन


केरल, गुजरात व कर्नाटक के बाद दो दिन पहले गाजियाबाद में चार व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए थे। उनमें सर्दी जुकाम के लक्षण थे। अलीगढ़ से सटे जिलों में कोविड पाॅजिटिव मरीज पाए जाने पर सीएमओ ने दोनों अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह लैब में जांच के इंतजाम दुरुस्त कर लें। जिसमें कोविड पॉजिटिव की तरह कुछ लक्षण नजर आएं, तो उसकी जांच जरूर कराएं। 

सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि शासनादेश का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि कोविड को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। नवीनतम उप वेरिएंट जेएन 1 के संक्रमण को लेकर सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। जेएन मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिडेंटेंट प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कोविड को लेकर तैयारी है। आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। ऑक्सीजन प्लांट सुचारू से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें