फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तेज आंधी और बारिश से गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर महिला की मौत, परिवार में छाया मातम

Sun, 25 May 2025 05:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जयरानी देवी मकान के एक कमरे में सो रही थीं। तेज हवा और बारिश के कारण मकान की छत के ऊपर की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के साथ गाटर और पत्थर भी नीचे आ गिरे। जयरानी देवी मलबे में दब गईं।
विज्ञापन
मृतका जयरानी देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 मई सुबह तेज आंधी और बारिश से थाना पाली मुकीमपुर की ग्राम पंचायत रायपुर खास के माजरा गांव नगला घोसी में एक मकान की छत गिर गई। मलबे में दबकर 60 वर्षीय महिला जयरानी की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन


बाबूराम की पत्नी जयरानी देवी मकान के एक कमरे में सो रही थी। तेज हवा और बारिश के कारण मकान की छत के ऊपर की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के साथ गाटर और पत्थर भी नीचे आ गिरे। जयरानी देवी मलबे में दब गईं।  मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को मलबे से बाहर निकाला। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। 

परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए छर्रा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। रास्ते में महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना प्रधान टिंकू यादव ने अधिकारियों को दी। तहसीलदार रामगोपाल सिंह एवं एसओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही आपदा राहत राशि के लिए आवेदन किया जाएगा। 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान कर दी जाएगी। मृतका अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गई हैं। गांव में घटना से मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें