टेबल टेनिस के विजेता खिलाड़ी। संवाद
अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर सोमवार को अनूपशहर रोड स्थित ईको विलेज एडवेंचर स्पोर्ट्स में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डबल्स में अक्षिता और प्रियांशी ने बाजी मारी, जबिक आदित्य ओवरऑल चैंपियनशिप बने।
बालक वर्ग में अंडर-11 में आयुष शर्मा और तन्मय, अंडर-13 में शिवांश चौहान और पार्थ वाष्णेय, अंडर-15 में कार्तिक शर्मा और अथर्व महेश्वरी, अंडर-17 में खुश गर्ग शर्मा और वंशु शर्मा क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग के सिंगल मुकाबले में आदित्य सिंह विजेता और अभिषेक वर्मा उपविजेता बने, जबकि डबल्स में अभिषेक कुमार और आदित्य सिंह की जोड़ी ने जीत दर्ज की।
बालिका वर्ग में श्रेया माहेश्वरी, शिव्या माहेश्वरी और प्रिंसी गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। महिला सिंगल में अर्पिता कश्यप विजेता रहीं। डबल्स में अक्षिता और प्रियांशी की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया। मुख्य वक्ता जिला ओलंपिक एसोसिएशन सचिव मजहर उल कमर ने ओलंपिक की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए युवाओं को इसे आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।
अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी आमिर अली जैदी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अंत में प्रबंधन मुजफ्फर अली, दानिश खान, हमजा और अजय यादव ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।