तीसरा मैच अखंड वॉरियर्स और प्रशांत राइडर्स के बीच खेला गया। वॉरियर्स टीम के सलामी बल्लेबाज अनुज राजपूत (26 रन) और रोहन राठी (66 रन) ने ठोस शुरुआत दी। टीम ने पांच विकेट पर 169 रन बनाए। आयुष ने 28 रन और उत्कर्ष अग्रवाल ने 21 रन की पारी खेली। विशाल यादव और मयंक अजय सक्सेना ने दो-दो विकेट झटके। राइडर्स की टीम ने 19.2 ओवर में 171 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत लिया। अमित बघेल ने 56 रन, विवेक राना ने 46 रन, साहिल खान ने 34 रन की पारी खेली। वॉरियर्स के गेंदबाज अनुज राजपूत ने दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच अमित बघेल और फाइटर ऑफ द मैच रोहन राठी को चुना गया। अंपायरिंग संदीप बख्श और देवेश शर्मा, कमेंट्री प्रेम कुमार यादव, स्कोरिंग राहुल वर्मा ने की। इस अवसर पर गोमिका सिंह, अतिन अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, मुताहिर जैदी, निशांत सिंघल, सौरभ चौधरी, त्रिलोकीनाथ वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
इन्होंने दिया मैन ऑफ और फाइटर ऑफ द मैच
मैन ऑफ द मैच और फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार सागर मंगला, नितिन अग्रवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, विजय यादव, अखंड प्रताप सिंह ने प्रदान किया। पुरस्कार स्वरूप अलीगढ़ ऑटो सेंटर की तरफ से 2000 रुपये और स्काई डेक की तरफ से 1100 रुपये रेस्टोरेंट का वाउचर दिया गया।
मंगलायतन यूनिवर्सिटी
इन एसोसिएशन विद : ओजोन सिटी
पावर्डबाई : सांगवान सिटी
हेल्थ पार्टनर : अभिश्री हॉस्पिटल
आउटडोर पार्टनर : एमकेजी मीडिया
फूड पार्टनर : मिल्क बार
गिफ्ट पार्टनर : अलीगढ़ ऑटो सेंटर
लीग क्यूरेटर : ट्रिपल एसजी।
आज के मैच
- पावना बनाम एवीपी फाल्कन
- मंगलायतन मार्वल्स बनाम माधवास जायंट्स