फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली धुंध से नवजातों की सांसें अटकीं

विज्ञापन
दुबे का पड़ाव पर धुंध के कारण चेहरे को बांधकर जाती छात्रा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
वातावरण में बनी धुंध और प्रदूषण नवजात बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जेपी शर्मा ने बताया कि पैदा होने के बाद जब बच्चों को घर भेज रहे हैं तो अगले एक दो दिन में उन्हें सांस लेने में परेशानी और संक्रमण की शिकायतें आ रही हैं। दो दिन में ऐसे 20 से अधिक मामले अस्पताल में आ चुके हैं। इसके लिए वह बच्चों को प्रदूषण से बचाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली के बाद से ही वातावरण में छाई जहरीली धुंध लोगों की समस्याओं में इजाफा कर रही है। जिला अस्पताल में आंखों की जलन, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ होना, नाक से पानी आने जैसी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा यह जहरीली धुंध नवजात बच्चों के लिए बहुत खतरनाक है। स्थिति यह हो गई है कि लोग मास्क पहन कर सड़कों पर निकल रहे हैं।
मोहन लाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जेपी शर्मा कहते हैं कि नवजात बच्चों का रोग प्रतिरोधक क्षमता तंत्र बहुत कमजोर होता है। प्रसव के बाद एक दो दिन तक बच्चे अस्पताल की निगरानी में रहते हैं इसके बाद जब वह घर जा रहे होते हैं या घर पर ही होते हैं तो इस वातावरण में छाई जहरीली धुंध में ही सांस लेने को मजबूर होते हैं। जो उनके लिए बहुत हानिकारक है। उनके पास पिछले तो तीन दिनों में ऐसे 20 से अधिक नवजात बच्चों के मामले आए हैं, जिसमें सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन

बिल्डिंग मैटेरियल सड़क पर रखकर बेचने वालों पर कार्रवाई
वातावरण में छाई जहरीली धुंध को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने भी सड़क की पटरियों पर भवन निर्माण सामग्री रखने वालों पर जुर्माना ठोकने और सामान जब्त करने की कार्रवाई की है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल को सिटीजन व्हाट्सएप ग्रुप पर शिकायत मिली कि कुछ बिल्डिंग मैटेरियल बेचने वालों ने पूरा वातावरण धूल युक्त कर रखा है। इस सूचना के बाद नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये। अधिशासी अभियंता निर्माण प्रवीन श्रीवास्तव के नेतृत्व में सहायक अभियंता अतर सिंह, अवर अभियंता योगराज सिंह, आरसी मथुरिया की टीम ने खैर रोड पर कार्यवाही करते हुये बिल्डिंग मैटेरियल बेचने वालों को हिदायत दी और जुर्माना भी ठोक दिया।

दोपहर 2 बजे छाया रहा स्मॉग और गुजरते वाहन सवार लोग।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें