फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में प्राइवेट जेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार सभी 6 लोग सुरक्षित

Tue, 27 Aug 2019 10:00 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
प्राइवेट जेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है। अलीगढ़ में प्राइवेट जेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में सवार सभी 6 लोग सुरक्षित हैं। हादसा हवाई पट्टी पर प्लेन के लैंड करते समय हुआ है। 
विज्ञापन


थाना गांधीपार्क इलाके में यह घटना हुई है। मंगलवार सुबह प्लेन में कैप्टन किशोर, कैप्टन दीपक के साथ मैकेनिकल टीम के सदस्य रामप्रकाश गुप्ता, प्रभात त्रिवेदी, आनंद कुमार और कार्तिक सवार होकर अलीगढ़ आ रहे थे।




जैसे ही प्लेन धनीपुर हवाई पट्टी के ऊपर आया तो पायलट ने अतिरिक्त रनवे को मुख्य रनवे समझकर लैंडिंग की। इसी दौरान प्लेन हाई टेंशन विद्युत लाइन में उलझ गया और उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेन एक साइड से घिसटता हुआ चला गया। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। 

प्लेन में सवार दोनों पायलट समेत सभी छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। घटना की सही जानकारी जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें