फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हरदुआगंज में अग्रसेन डिग्री कॉलेज की स्थापना होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र के रामघाट रोड पर राधा-स्वामी सत्संग भवन के निकट अग्रसेन डिग्री कॉलेज की स्थापना होगी। अग्रवाल शैक्षिक समिति की बैठक में रविवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कॉलेज भवन का नक्शा भी जारी किया गया।
विज्ञापन

अग्रवाल शैक्षिक समिति द्वारा कस्बा में अग्रसेन इंटर कॉलेज और अग्रसेन शिशु बाल मंदिर संचालित किया जाता है। रविवार को अग्रसेन इंटर कॉलेज में हुई अग्रवाल शैक्षिक समिति की बैठक में प्रबंधक राजेश मित्तल ने बताया कि रामघाट रोड पर राधा-स्वामी सत्संग भवन के निकट अग्रवाल शैक्षिक समिति की सात बीघा जमीन मौजूद है, जिसपर अग्रसेन डिग्री कॉलेज की स्थापना कराई जाएगी।
कॉलेज की तीन मंजिला होगी इमारत
उन्होंने प्रस्तावित डिग्री कॉलेज का नक्शा दिखाते हुए बताया कि तीन मंजिला इमारत में आधुनिक प्रयोगशाला व लाइब्रेरी मौजूद रहेगी। डिग्री कॉलेज के लिए आरएसएस की शैक्षिक शाखा विद्या भारती से संबद्धता ली जाएगी। इसके पश्चात वर्ष 2027 तक डिग्री कॉलेज का शुभारंभ हो जाएगा। शुरूआत में बीए, बीकाम व बीएससी की कक्षाएं संचालित कराने के प्रयास होंगे। इस मौके पर प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, प्रबंधक राजेश मित्तल, सह प्रबंधक अजय अग्रवाल, लेखा निरीक्षक प्रेमप्रकाश मित्तल, ऋषभ मित्तल, प्रधानाचार्य अमरीश कुमार, अजय बंसल, हरिओम मित्तल, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें