फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: एसपी सिटी कार्यालय में आगरा एडीजी ने की बैठक, दिए कई तरह के निर्देश

Fri, 15 Nov 2019 12:23 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
एडीजी आगरा ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एडीजी आगरा ने शुक्रवार को अलीगढ़ के एसपी सिटी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि रात के वक्त पुलिस के सड़कों पर उतरने से एक मुवमेंट होते है, अपराधों पर रोक लगती है। इसीलिए उन्होंने भी गुरुवार रात आगरा से अलीगढ़ तक सड़कों पर गश्त किया था। 

विज्ञापन


गश्त के दौरान एडीजी ने हाथरस जनपद के चंदपा थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली का जायजा लिया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने अलीगढ़ में सीओ, इंस्पेक्टर्स ओर गजेस्टेड अफसरों के साथ बैठक की। 

इस दौरान उन्होंने सभी को शासन और डीजीपी द्वारा जारी किये जाने वाले सर्कुलरों का पालन करने के निर्देश दिये। वहीं एडीजी ने सड़कों पर उतर कर फुट पेट्रोलिंग करने को लेकर अलीगढ़ पुलिस की तारीफ भी की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अलीगढ़ पुलिस समय-समय पर पीस कमेटी की मीटिंग कर आपसी सौहार्द बनाने में कामयाब रही है, लेकिन अभी पुलिस को कुछ क्षेत्र में और मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं अलीगढ़ सहित पूरे जोन की पुलिस की कार्य प्रणाली से संतुष्ट हूं।
विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अयोध्या मसले पर दिए गए निर्णय के बाद अलीगढ़ पुलिस ने जो आपसी सौहार्द बनाये रखा मैं उसके लिए जनपदवासियों को धन्यवाद देता हूं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें