फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू चुनाव हारे बसपा नेता नसीमुद्दीन के पुत्र अफजल

Mon, 14 Nov 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
AMU GATE - फोटो : file foto
विज्ञापन
बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र अफजल सिद्दीकी का एएमयू कोर्ट सदस्य बनने का सपना पूरा नहीं हो सका। एएमयू कोर्ट सदस्य के लिए हुए चुनाव में वह हार गए। इसके साथ ही सपा नेता ख्वाजा मोहम्मद हलीम भी चुनाव हार गए।
विज्ञापन


एएमयू की राजनीति में दिग्गज माने जाने वाले पूर्व कोर्ट सदस्य खुर्शीद अहमद खान एवं उनकी टीम को पराजय का समाना करना पड़ा। वहीं खालिद मसूद एवं आजममीर खान समेत दस लोग चुनाव जीतकर एएमयू कोर्ट में पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि दानदाता श्रेणी से एएमयू के 10 कोर्ट सदस्य चुने जाते हैं। दानदाता श्रेणी का चुनाव डाक द्वारा भेजे गए मतपत्रों से होता है। विवाद के कारण पूर्व में यह चुनाव स्थगित कर दिया गया था।रविवार को यूनियन गर्ल्स स्कूल में मतगणना का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जमशेद सिद्दीकी ने बताया कि जीतने वालों में अब्दुल अजीम खान, मुसीर अहमद खान, सैयद नदीम अहमद, खालिद मसूद, आजममीर खान, हाजी सलामत उल्ला, जिया उर रब, जलील मो. खान, अथर इब्राहिम खान एवं मवज्जम बेग शामिल हैं। सर्वाधिक 766 मत आजममीर खान ने प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें