फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्से बाद शहर को मिला आईपीएस कप्तान

Wed, 03 Feb 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन स्तर पर मंगलवार देर रात पुलिस महकमे में जारी हुई तबादला सूची में जिले के तीन अपर पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए। इस तबादला आदेश के क्रम में एसपी सिटी के पद पर आईपीएस अफसर की तैनाती की गई है। खास बात है कि एसपी सिटी के पद पर किसी आईपीएस अफसर के रूप में करीब बीस साल बाद शहर में पोस्टिंग हुई है। सबसे आखिर में 1995 में अजय आनंद आईपीएस अफसर के रूप में यहां मात्र 18 दिन शहर कप्तान रहे थे।
विज्ञापन


शासन स्तर से जारी तबादला सूची के क्रम में बरेली में बतौर एएसपी तैनात आईपीएस अफसर अंशुल गुप्ता को यहां नया एसपी सिटी बनाया है। अंशुल गुप्ता 2012 बैच के आईपीएस अफसर हैं और मूल रूप से इंदौर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। वह यहां प्रशिक्षण काल में भी कुछ समय के लिए तैनात रहे हैं।

अब तक यहां एसपी सिटी के पद पर तैनात डॉ.ब्रजेश सिंह को जिले में ही एसपी ग्रामीण के पद पर तैनाती दी गई है, जबकि एसपी ग्रामीण डॉ.संसार सिंह को 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में सहायक सेनानायक के पद पर तैनाती दी गई है। एसपी यातायात अरुण कुमार सिंह को मथुरा में एसपी ग्रामीण बनाकर भेजा है, जबकि महेंद्र कुमार को यहां नया एसपी यातायात बनाकर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि अभी सीओ प्रथम डॉ.संजय का एएसपी के पद पर प्रमोशन हो गया है। मगर अभी इस सूची में उनको किसी नए स्थान पर तैनात नहीं किया गया है। इसलिए चर्चा है कि जिले में एक बार फिर बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें