कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी शिक्षकों का मामला सामने आने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन होगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
पिछले दिनों कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिजौली में अनामिका शुक्ला के शैक्षिक अभिलेखों से नौकरी करने वाली बबली यादव व बालिका विद्यालय विजयगढ़ में आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र में कूटरचित करके नौकरी पाने वाली संध्या द्विवेदी की संविदा सेवा समाप्त कर दी गई।
बबली को जेल भेजा जा चुका है, जबकि संध्या की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी। इससे सबक लेते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग भी अपने शिक्षकों की सूची तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है, जिससे उनके शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन हो सके। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि शासन से आदेश मिलते ही शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन शुरू हो जाएगा।