फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एक कमरे में दो-दो डॉक्टर व नर्स, संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोविड-19 मरीजों को समर्पित अतरौली के एल-1 हॉस्पिटल में सफाईकर्मी के संक्रमित होने के बाद ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों एवं उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। एक कमरे में दो-दो लोगों को रखने से संक्रमण फैलने की आशंका जता रहे हैं। गेस्ट हाउस में शौचालयों की सफाई को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन निवासी 52 वर्षीय सफाई कर्मचारी राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय भाकरी में तैनात है। उसकी ड्यूटी अतरौली स्थित एल-1 हॉस्पिटल में लगी थी। 11 जून को उसका नमूना लिया गया। 13 जून को स्वास्थ्यकर्मी हाथरस अपने घर चला गया। छह दिन बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खलबली मची हुई है। सवाल उठता है बिना रिपोर्ट का इंतजार किए, कर्मचारी को कैसे घर जाने दिया गया। वर्तमान में सफाई कर्मचारी हाथरस के मुरसान स्थित एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती है। इस मामले की जांच डिप्टी सीएमओ डॉ. दुर्गेश कुमार को सौंपी गई है।
इस घटना के बाद अतरौली में ड्यूटी कर रहे कुछ डॉक्टर, नर्स व अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं उनके परिजन चिंतित है। दरअसल स्वास्थ्यकर्मियों को ड्यूटी के बाद रहने के लिए गेस्ट हाउस में इंतजाम किया गया है। एक कमरे में दो-दो डॉक्टर को रखा गया है। सूत्रों का कहना है कि कुछ शौचालय इतने खराब स्थिति में है कि स्वास्थ्यकर्मी उसका इस्तेमाल नहीं करते और कई-कई लोग एक शौचालय का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. दुर्गेश का कहना है कि सफाई कर्मचारी को हाथरस के एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। एक कमरे में दो-दो डॉक्टर के रहने के सवाल पर वह कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। अतरौली सीएचसी के अधीक्षक डॉ. कुलदीप ने बताया कि गेस्ट हाउस में 10 कमरे हैं। उसमें सभी लोगों को एडजस्ट किया गया है। संक्रमित कर्मचारी के संबंध में उनका कहना है कि रिपोर्ट आने में लेट हुई तो उसमें हमलोग क्या कर सकते हैं। गाइड लाइन के अनुसार ड्यूटी खत्म होने के बाद कर्मचारी को क्वारंटीन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें