फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः आज न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में अधिवक्ता की हत्या के मामले में दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने शोक सभा की, जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही प्रदेश सरकार से मांग की गई कि मृतक अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी प्रदान की जाए।
विज्ञापन

बैठक में यह भी तय किया गया कि पीड़ित परिवार के प्रति सांत्वना प्रदर्शित करने और अधिवक्ताओं के हितों के लिए एकजुटता दिखाने के लिए सभी अधिवक्ता 20 अक्तूबर को न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह, महासचिव संजय पाठक के अलावा अन्य पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद थे।
इसके अलावा, अलीगढ़ टैक्सेशन बार एसोसिएशन की बैठक भी हुई और उसमें अधिवक्ताओं की इस प्रकार हत्या होने की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया गया। वाणिज्य कर अधिवक्ताओं ने 20 अक्तूबर को न्यायिक कार्य से अलग रहने का फैसला किया है। बैठक में अध्यक्ष केएन सक्सेना, महासचिव राजेंद्र कुमार गुप्ता व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें