फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने थाली बजाकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों का आंदोलन सोमवार को 24वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने तहसील परिसर में थाली बजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पारितोष मिश्रा को सौंपा।
विज्ञापन

दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष गिरिप्रसाद शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दस्तावेज लेखक और अधिवक्ता तहसील परिसर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में थालियां लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। उनका कहना था कि ई-रजिस्ट्री और नए नियम अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के हितों के विपरीत है। इसके लागू होने से उनके रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
ज्ञापन में सरकार से ई-रजिस्ट्री प्रणाली को तत्काल निरस्त करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन में दी सिविल एवं क्रिमिनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार शर्मा, तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष शालिनी बघेल, संजय उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह आर्य, नर्मदेश्वर कौशिक, वरुण गर्ग, सौरभ सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें