फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीआरएम ने किया जंक्शन का निरीक्षण, खामियों में सुधार के निर्देश

विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का निरीक्षण करते एडीआरएम अतुल गुप्ता । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रेलवे के प्रयागराज मंडल के एडीआरएम इंफ्रास्ट्रक्चर अतुल गुप्ता रविवार को अलीगढ़ जंक्शन आए। उन्होंने यहां निरीक्षण किया। सीडी साइटिंग पर चल रहे निर्माण कार्य व सिटी साइड की नई बिल्डिंग को लेकर उन्होंने निर्देश दिए कि दोनों की कामों को अब जल्द पूरा किया जाए। कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन के कारण पहले से ही कार्य प्रभावित हो गया है। अब इसमें किसी भी प्रकार की कोई लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

मगध एक्सप्रेस से टूंडला से अलीगढ़ जंक्शन पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन के हावडा छोर की ओर बने फुट ओवरब्रिज, सभी सात प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। वेटिंग रूम व सार्वजनिक शौचालय में टूटे पाइप और फैल रहे पानी को लेकर नाराजगी जताई। वाटर कूलर व चिल्लर प्लांट का पाइप भी टूटा मिला। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में लगे कैमरों की लोकेशन भी सही नहीं पाई गई। इसके साथ ही उन्होंने फूड प्लाजा की किचन में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। खामियों को लेकर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम को निर्देश दिया कि इनको जल्द दुरुस्त करा लिया जाए। निरीक्षण के बाद वह गोमती एक्सप्रेस में बैठकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें