फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षय रोग से ग्रसित 14 बच्चों को अधिकारियों ने लिया गोद

विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन ने क्षय रोग उन्मूलन में सहयोग देने के लिए प्रेरणा पत्र देकर उड़ान सोसाइटी के अ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
क्षय रोग से ग्रसित 14 बच्चों को जिला स्तरीय अधिकारियों ने गोद लिया है। जिलाधिकारी ने नई बस्ती के आठ वर्षीय नैतिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जयगंज के चार वर्षीय हार्दिक, मुख्य विकास अधिकारी ने बैंक कालोनी पला रोड के छह वर्षीय सिद्धार्थ, एडीएम सिटी ने बरौला बाईपास की पांच वर्षीय अनन्या, एडीएम प्रशासन ने भुजपुरा निवासी पांच वर्षीय गोविंद, एडीएम वित्त ने अवंतीबाई कॉलोनी की चार वर्षीय पलक, एसपी सिटी ने खिरनी गेट के पांच वर्षीय यश, एसपी क्राइम ने निशाद बैग के पांच वर्षीय अहान, मुख्य चिकित्साधिकारी ने मुल्ला पाड़ा के छह वर्षीय अलफैज और जिला क्षय रोग अधिकारी ने माबूद नगर की पांच वर्षीय रहिमा को गोद लिया है।
विज्ञापन

जनपद में वर्तमान में क्षय रोग से ग्रसित 844 बच्चे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। लक्ष्मी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. विभव वार्ष्णेय द्वारा समय-समय पर बच्चों को पोषण सामग्री प्रदान करने के साथ ही स्वास्थ्य की जांच की जाती है। प्रगति फाउंडेशन द्वारा 20 बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें