फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए स्ट्रेन का खौफ : अब तक 555 का लिया सैंपल, 295 घर किए सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से संक्रमित 33 वर्षीय युवक की जीनोम सीक्वेंसिंग में नए स्ट्रेन की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग 555 लोगों की जांच करा चुका है। साथ ही युवक के आसपास के 295 घरों को सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन

शाहजमाल का युवक 12 दिसंबर 2020 को दुबई से आया था। 29 दिसंबर को लालपैथ लैब में जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के इंटरनेशनल वार्ड में भर्ती रहा। 5 जनवरी को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे अस्तपाल से छुट्टी दे दी गई। 2 जनवरी को उसका नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट 7 जनवरी को आई।
रिपोर्ट में नए स्ट्रेन की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। फिलहाल युवक संक्रमण मुक्त है और अपने घर में आइसोलेट है। वह स्वास्थ्य विभाग को हर संभव सहयोग दे रहा है। नया स्ट्रेन मिलने के बाद युवक का यात्रा विवरण लिया गया। 12 से 29 दिसंबर के बीच वह जहां-जहां गया था, वहां के संभावित लोगों का नमूना लिया गया। तिब्बती मार्केट एवं बैंक आदि में भी युवक गया था। वहां भी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नमूना लिया गया। युवक के आसपास के 295 घरों को सैनिटाइज किया गया है। जांच और सैनिटाइजेशन का कार्य अभी भी जारी है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि युवक के संभावित संपर्कियों के अब तक 555 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें से 67 के रिजल्ट आने बाकी है। शेष 488 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। युवक के आसपास के 295 घरों को अब तक सैनिटाइज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें