फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: एक इनरोलमेंट नंबर, जारी कर दिए दो छात्राओं के प्रवेश पत्र, दोनों ही छात्रा परेशान

Tue, 23 Dec 2025 02:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डीएस कॉलेज की बीएफए की छात्रा आरती वार्ष्णेय के प्रवेश पत्र पर इनरोलमेंट नंबर आरएमपीयू-23164385 दर्ज है, जबकि दूसरी छात्रा अदित्री के प्रवेश पत्र पर आरएमपीयू-23164385 दर्ज है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) ने एक ही इनरोलमेंट नंबर से दो छात्राओं के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। हालांकि, तस्वीर और रोल नंबर अलग-अलग हैं। इससे छात्राएं परेशान हो गई हैं। छात्रा इसे सुधरवाने के लिए विश्वविद्यालय का चक्कर काट रही है।

विज्ञापन


छह जनवरी से बीएफए के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा हो रही है। विश्वविद्यालय ने जो प्रवेश पत्र जारी किया है, उसमें लापरवाही सामने आई है। डीएस कॉलेज की बीएफए की छात्रा आरती वार्ष्णेय के प्रवेश पत्र पर इनरोलमेंट नंबर आरएमपीयू-23164385 दर्ज है, जबकि दूसरी छात्रा अदित्री के प्रवेश पत्र पर आरएमपीयू-23164385 दर्ज है। दोनों इनरोलमेंट नंबर एक होने से छात्राएं परेशान हैं।

आरती ने बताया कि विवि की वेबसाइट पर इनरोलमेंट नंबर आरएमपीयू-23164385 डालती हैं, तो अदित्री के पिछले सेमेस्टर के अंक दिखते हैं। इनरोलमेंट नंबर सुधारने के लिए कई बार कॉलेज का चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन सुधार नहीं हुआ। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के अलग-अलग इनरोलमेंट नंबर होते हैं। प्रवेश पत्र पर दो छात्राओं के एक जैसे इनरोलमेंट नंबर होने की जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें