फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एडमिरल राजवीर सिंह बने विशेष सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के नगला नन्नू निवासी रियर एडमिरल राजवीर सिंह (सेवानिवृत) को भारत सरकार द्वारा आदिवासी मंत्रालय में विशेष सलाहकार (शिक्षा विकास) एवं एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, शामलाजी (गुजरात) का प्राचार्य नियुक्त किया है। उन्होंने ये पदभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

एडमिरल राजवीर सिंह 31 जुलाई 2024 को भारतीय नौसेना से सेवानिवृत हुए थे। उस वक्त वह एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी नौसेना अकादमी एझिमाला (केरल) के प्राचार्य थे। नौसेना की शिक्षा कोर में उन्होंने सबसे ऊंची रैंक रियर एडमिरल पर पदोन्नति प्राप्त की और कोर के सभी महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने अंडमान निकोबार में वायरलेस यूनिट की कमान संभाली और संयुक्त निदेशक, निदेशक और प्रधान निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। सरकार ने उनकी कार्यशैली, ईमानदारी और समर्पण भाव को देखते हुए आदिवासी मंत्रालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि दिल से वह किसान हैं और खेती करने में उन्हें सबसे ज्यादा आनंद आता है, मगर सरकार की मंशा अभी और कार्य कराने की है। जब तक सरकार उनसे कार्य करने के लिए कहती रहेगी वे विमुख नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें