फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: यमुना का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन हुआ अलर्ट

विज्ञापन
बढ़ता यमुना का जलस्तर।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण क्षेत्र में यमुना का जलस्तर रविवार से बढ़ना शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में इसमें और अधिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसलिए जिला एवं तहसील प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम खैर शिशिर कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से करीब तीन मीटर नीचे दर्ज किया गया है। प्रशासन बढ़ते हुए जलस्तर पर निरंतर निगरानी कर रहा है। तटवर्ती इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। जिला और तहसील प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहें और आपदा प्रबंधन विभाग की सलाह का पालन करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें