फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ शराब कांडः माफिया घोषित करने के लिए प्रशासन ने बनाई सात अपराधियों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब कांड में जिला प्रशासन ने सात आरोपियों के खिलाफ माफिया घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इनकी सूची तैयार हो गई है। इस सूची में एक अन्य नाम भी शामिल किया जाना है। उक्त आरोपी को ट्रेस किया जा रहा है। इन सभी को माफिया घोषित करने के बाद इनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई होगी। इसके साथ ही गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत संपत्ति कुर्क करते हुए बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि प्रशासन ने अभी तक ऋषि, मुनीश, अनिल चौधरी, सुधीर चौधरी, ओमवीर उर्फ विपिन यादव, शिव कुमार, नीरज चौधरी का नाम तय किया है। इसके अलावा एक और व्यक्ति को ट्रेस किया जा रहा है। उसका भी नाम इस सूची में शामिल किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इन अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जो आगे के लिए नजीर बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें