फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कांडः मौत के सौदागरों के ठेकों पर चला प्रशासन का महाबली

विज्ञापन
विज्ञापन
लोधा थाना क्षेत्र के करसुआ गांव में स्थित मौत के रूप में मिथाइल अल्कोहल से बनी नकली शराब बेचने के आरोपी राजेंद्र पाल सिंह का सरकारी देशी शराब का ठेका ढहा दिया गया है। इसके साथ ही इसी क्षेत्र के कलुआ गांव में स्थित आरोपी गंगा सहाय का देशी शराब का ठेका भी ढहा दिया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि आरोपियों के ठिकानों को पूरी तरह बर्बाद करने तक प्रशासन का महाबली गरजता रहेगा।
विज्ञापन

एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बुधवार को आरोपी राजेंद्र पाल सिंह के कलुआ ग्राम स्थित देशी शराब की दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। इसके साथ ही शराब कांड के अभियुक्त गंगा सहाय के ग्राम करसुआ स्थित देशी शराब की दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। शराब माफियाओं के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान लोधा इंस्पेक्टर, सीओ गभाना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें