फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : हर घर तिरंगा अभियान की सफलता में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक देशवासियों में राष्ट्रवाद की अलख जगाई जाएगी। हर घर तिरंगा अभियान के की सफलता के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में करीब सात लाख तिरंगे झंडे तैयार होंगे, जिन्हें तैयार करने का जिम्मा स्वयं सहायता समूहों को मिला है।
विज्ञापन

सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि जिले में 180 स्वयं सहायता समूहों को चिह्नित किया गया है, जिसमें 122 समूह देहात क्षेत्र के और 58 समूह शहर के लिए तिरंगा तैयार कराएंगे। राशन दुकानों के माध्यम से तैयार किए गए झंडों की बिक्री होगी। उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता के लिए जिले में डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। उन्होंने बताया कि करीब सात लाख झंडे हर घर कार्यक्रम के तहत तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। 15 जुलाई से वितरण का अभियान चलाया जाएगा। अभियान में घरों, दुकानों, दफ्तरों, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, गैर सरकारी परिसरों में तिरंगा फहराया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए प्रत्येक ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की जा रही है, जो लोगों को जागरूक कर उन्हें अभियान से जोड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें