कोल तहसील में तीन साल बाद भी मेड़बंदी न करने के आरोप को लेकर भटक रहे किसान की शिकायत पर एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले लेखपाल व कानूनगो पर कार्रवाई के निर्देश एसडीएम कोल को दिए हैं।
एडीएम सिटी ने बताया कि कोल तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के लालगढ़ी गांव के किसान बाबूलाल ने जमीन की मेड़बंदी कराने के लिए वाद दायर किया था। किसान का आरोप है कि एसडीएम कोर्ट से आख्या मांगी गई, लेकिन लेखपाल, कानूनगों ने अपनी रिपोर्ट नहीं दी। एडीएम ने बताया कि एसडीएम कोल को किसान बाबूलाल के खेत की जल्द मेड़बंदी कराने एवं लापरवाही बरतने वाले लेखपाल, कानूनगो पर कार्रवाई करने को कहा है।