फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीए ने अवैध निर्माण पर ठोकी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में तेजी से जारी अवैध निर्माण के खिलाफ एडीए की सख्ती जारी है। सोमवार को महुआखेड़ा व जवां थाना क्षेत्र में नक्शे के इतर बनाए जा रहे दो अपार्टमेंट पर सील ठोक दी गई। यहां लगभग 70 फ्लैट बने थे। अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि एडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर प्राधिकरण स्टाफ ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर उक्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एडीए और पुलिस की टीम पहले असदपुर क्याम स्थित अशोक कुमार शर्मा के निर्माणस्थल पर पहुंची। जहां पर नक्शे के खिलाफ सहार अपार्टमेंट का निर्माण कर लिया गया था। यह अपार्टमेंट करीब दो हजार वर्गगज क्षेत्रफल में फैला था। टीम ने इस इमारत को सील कर दिया। यहां कार्रवाई के बाद टीम जवां थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर अनूपशहर रोड पर पहुंची।
जहां पर फातिमा मुसर्रत ने नक्शे के खिलाफ करीब 500 वर्ग गज क्षेत्र में निर्माण किया था। नोटिस के बाद भी निर्माणकर्ता काम करा रहे थे। इसलिए एडीए और पुलिस टीम ने इसको भी सील कर दिया। इस दौरान सहायक अभियंता आरके गुप्ता, अवर अभियंता गंगेश कुमार व नवीन शर्मा मौजूद रहे। एडीए के अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने कहा है कि वीसी प्रेमरंजन सिंह के निर्देश पर अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इसमें कोई ढील नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें