फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एडीए हुआ सख्त, बोर्ड लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉयल कॉलोनी में विकास कार्यों के लिए बंधक भूमि और पार्क की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाया है। कॉलोनी में उनके नाम का बोर्ड लगा दिया है। बंधक भूमि को बेचने वालों और पार्क की भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण अधिशासी अभियंता डीके भदौरिया व अन्य अधिकारियों ने रॉयल होम्स कॉलोनी में पार्क की जमीन पर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का बोर्ड लगा दिया। इसमें स्पष्ट तौर से लिख दिया है कि यह जमीन पार्क, नर्सरी स्कूल और दुकानों के लिए प्राधिकरण से स्वीकृत है व बंधक भी रखी हुई है। कोई भी खरीद-फरोख्त की जाती है या कब्जा किया जाता है तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रॉयल होम्स कल्याण समिति के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि बिल्डर मनोज शर्मा की मृत्यु के बाद कॉलोनी में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। बिल्डर ने आठ प्लाट, नर्सरी स्कूल और दुकानों के लिए स्वीकृत करीब 87 लाख रुपये की भूमि को विकास कार्यों के लिए एडीए में बंधक रखा था। इस भूमि का फर्जी तरीके से प्राधिकरण के अधिकारियों ने नक्शा स्वीकृत कर दिया।
उसके बाद उस भूमि को बेच दिया गया। कुछ भूमि पर माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। इस भूमि पर कब्जा करने वालों पर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कॉलोनी में पहुंचे अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि बहुत जल्द कॉलोनी का विकास कार्य कराया जाएगा और बिल्डर के वारिस को नोटिस जारी कर उनसे जवाब भी मांगा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बंधक भूमि को कब्जा करने वाले और उसका नक्शा पास करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि यह कॉलोनी अलीगढ़ विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत के चलते बिल्डर मनोज शर्मा ने काफी फर्जीवाड़ा किया। उसके बाद उसके वारिसों ने भी फर्जी तरीके से जमीन को कब्जा कराया और बेच दिया। कई बार इस मामले में समिति के पदाधिकारियों को धमकियां भी मिल चुकी हैं। तरुण प्रताप ने कहा कि अब भविष्य में कोई भी माफिया प्रवृत्ति का व्यक्ति किसी भी पदाधिकारी को धमकी देगा या कॉलोनी में कब्जा करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान समिति के अध्यक्ष नीरज शर्मा, सचिव मयंक शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सक्सेना, मनोज शर्मा, जितेंद्र ठाकुर, डॉक्टर किरन व काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें