राहत भरी खबर है। 2745 लोगों की जांच में एक भी कोरोना का मरीज सामने नहीं आया है।
जनपद में शुक्रवार को 1700 लोगों की एंटीजन से जांच हुई। इसमें एक भी संक्रमित सामने नहीं आया। बृहस्पतिवार को 1045 लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई थी, जिनकी रिपोर्ट आज आई है। उसमें भी कोरोना के मरीज सामने नहीं आए हैं। अप्रैल 2020 के बाद आज तीसरा दिन है, जब जनपद में एक भी मरीज सामने नहीं आया है। वर्तमान समय में जनपद में 47 सक्रिय मरीज है। अब तक 11422 संक्रमित एवं 11318 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 5 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है।