अलीगढ़ में दो दिन के अंदर 26 कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरियों पर कार्रवाई हुई है। जिसमें से 15 को सील कर दिया गया है, जबकि 11 के संचालक ताला लगाकर भाग गए हैं। यहां देखें सभी की लिस्ट...
लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद अलीगढ़ जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासन ने अवैध और मानकों के विपरीत संचालित कोचिंग सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई की है। 24 जून को 12 कोचिंग संस्थानों को सील किया जा चुका है, जबकि अन्य संस्थानों की जांच जारी है। तीन बंद मिले।
विज्ञापन
अब तक 15 कोचिंग सेंटर सील की जा चुके हैं और 11 के संचालक ताला लगाकर भाग चुके हैं। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि जिन कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों, पंजीकरण और आवश्यक अनुमतियों की अनदेखी पाई गई, उनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
ये हुए सील
महाजन कॉम्प्लेक्स में संचालित कटारा कोचिंग सेंटर
अब्दुल्लाह रोड स्थित ग्रेविटी कोचिंग सेंटर
रामघाट रोड स्थित अलीगढ़ कॉम्पिटिशन क्लासेज
नगला पटवारी स्थित स्टडी फोकस क्लासेज
खैर बाईपास स्थित शर्मा जी क्लासेज
लवानियां लाईब्रेरी एंड स्टडी पॉइन्ट
कलावती पैलेस के सामने प्रमोद कुमार लाइब्रेरी
अन्नया कोचिंग सेंटर
अचलताल स्थित प्रारंभ आईएएस
दुबे का पड़ाव स्थित सीए नैय्या सचदेव
स्वर्ण जयंती नगर स्थित विनीत कोचिंग गाइडेंस सेंटर
लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित बंसल क्लासेज
किशनपुर तिराह स्थित विद्या कोचिंग सेंटर
अब्दुला कॉलेज के पास अलीगढ़ कोचिंग सेंटर
मेडिकल रोड स्थित डिफ्ट अकेडमी प्रा लि
विज्ञापन
ये ताला लगाकर भागे
क्वार्सी चौराहा स्थित द माइल स्टोन कोचिंग सेंटर
क्वार्सी चौराहा स्थित गुरुकुल सिविल जज स्टडी सेंटर