लगातार मिल रही शिकायतों और कार्य व्यवहार को लेकर एसएसपी मुनिराज जी ने फिर सख्त रुख अपनाया है। रविवार को खैर कोतवाल व एसएसआई के अलावा दादों व अकराबाद के थाना प्रभारियों को भी लाइन हाजिर कर दिया है। तीनों जगह नई तैनाती की गई है। इसके अलावा एक दर्जन चौकी प्रभारी भी बदले गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इंस्पेक्टर खैर शंभूनाथ सिंह को लाइन हाजिर कर उनके स्थान पर साइबर थाने के इंस्पेक्टर आरके सिंह को खैर का नया कोतवाल बनाया है। इसके अलावा एसओ अकराबाद सुनील कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर बन्नादेवी की नई बस्ती चौकी के प्रभारी उमेश शर्मा को अकराबाद का एसओ बनाया है। दादों एसओ याबर अब्बास को लाइन हाजिर कर उनके स्थान क्राइम ब्रांच से अजब सिंह को एसओ बनाया है। एसएसआई खैर मनीष चिकारा को लाइन हाजिर कर उनके स्थान पर दोदपुर चौकी प्रभारी मुकेंद्र कुमार को खैर का नया एसएसआई बनाया है। बता दें कि खैर को लेकर सीओ स्तर से लगातार रिपोर्ट एसएसपी को दी जा रही थी। वहीं अकराबाद व दादों की शिकायतें भी एसएसपी तक पहुंच रही थीं।
पुलिस लाइन से जितेंद्र सिंह को चौकी दोदपुर, रुणित तोमर को एडीए सासनी गेट से भुजपुरा, मोनू आर्या को भुजपुरा से टप्पल, हरेंद्र सिंह को देहली गेट से कस्बा जवां, किरण पाल को जलालपुर से मडराक, राहुल कुमार को देहली गेट से जलालपुर, बृजपाल को डोरी नगर से मानवाधिकार सेल, अरविंद सिवाल को घुड़ियाबाग से लोधा, सचिन चौधरी को टप्पल से शाहपुर कुतुब, राकेश कुमार को बन्नादेवी से घुड़ियाबाग, उमेश कुमार को अतरौली गेट से टप्पल, अंशुल शर्मा को दीवानी चौकी से छर्रा, कृष्ण अवतार दुबे को पुलिस लाइन से अतरौली गेट, प्रमोद राठौर को चंडौस से दादों, अनीस अहमद को पुलिस लाइन से क्वार्सी, सोहनलाल को कस्बा खैर, अब्दुल हाशिम को शाहपुर कुतुब से चंडौस भेजा गया है।