फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में हुई मुलाकात: बना लिए अश्लील फोटो और वीडियो, दी एसिड अटैक की धमकी, मुकदमा दर्ज

Sat, 13 Jan 2024 09:43 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक की युवती से एक शादी में मुलाकात हुई। युवक शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। अब उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती को तेजाब डालकर चेहरा खराब करने की धमकी दी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
एसिड अटैक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइन क्षेत्र की युवती को तेजाब डालकर चेहरा खराब करने की धमकी दी गई है। इस संबंध में कोतवाली इलाके के युवक पर आरोप है, जिसमें साफ कहा है कि शादी न करने पर ऐसा किया जाएगा। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


युवती के अनुसार मुकदमे में आरोप है कि ऊपरकोट का बिलाल नाम का युवक सोशल मीडिया एकाउंट पर मैसेज भेजता है। एक शादी में मुलाकात के बाद युवक उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। कुछ दिन पहले अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। अब उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती ने अपना एकाउंट तो बंद कर लिया। मगर वह मोबाइल पर धमकी भरे संदेश भेजने लगा। 

साथ में युवती के साथ काम करने वालों को कुछ फोटो व वीडियो भेज दिए। 1 जनवरी को रास्ते में रोककर अभद्रता करते हुए चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी है। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर ने मुकदमे की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें