महिलाओं के अनुसार मोहल्ले में ही रहने वाली गुड्डी नाम की एक महिला ने उन्हें उज्जीवन समूह से जोड़ा था। इसके बाद बैंक से उनके आधार कार्ड पर लोन दिलवाया। आरोप है कि दो माह में गुड्डी ने किस्त की धनराशि के रूप में करीब 28 लाख रुपये इकट्ठे कर लिए उसके बाद सारी धनराशि लेकर लापता हो गई।
लोन दिलाने के नाम पर उज्जीवन समूह से जुड़ी महिलाओं से थाना क्वार्सी क्षेत्र की एक महिला ने 28 लाख रुपये ठग लिए। 29 जुलाई को पीड़ित महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम संजीव रंजन से इसकी शिकायत की। डीएम ने पीड़ित महिलाओं को जांच व कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
थाना क्वार्सी क्षेत्र की भगवानगढ़ी स्थित टीचर्स कॉलोनी की रहने वाली महिलाओं के अनुसार मोहल्ले में ही रहने वाली गुड्डी नाम की एक महिला ने उन्हें उज्जीवन समूह से जोड़ा था। इसके बाद बैंक से उनके आधार कार्ड पर लोन दिलवाया। आरोप है कि दो माह में गुड्डी ने किस्त की धनराशि के रूप में करीब 28 लाख रुपये इकट्ठे कर लिए उसके बाद सारी धनराशि लेकर लापता हो गई।
विज्ञापन
दो महीने पहले समूह की महिलाओं को जब पता चला तो रामघाट स्थित शाखा पहुंचकर जानकारी ली। यहां बताया गया कि लोन जमा करने के लिए दी गई किस्त उनके खातों में जमा नहीं हुई है। इस पर महिलाओं व उनके परिजनों ने गायब महिला गुड्डी की तलाश शुरू कर दी। आरोप है कि महिला गुड्डी उनको फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा चुकी है।
महिलाओं ने बताया कि गुड्डी ने किस्त जमा करने के नाम पर किसी से 20 हजार तो किसी से एक लाख रुपये तक ले रखे हैं। क्वार्सी पुलिस से इसकी शिकायत की गई तो पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।