फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मीडियाकर्मी पर हमले का आरोपी गिरफ्तार, कहासुनी में गल्ला आढ़ती ने मारी थी गोली, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

Fri, 03 Jun 2022 06:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

गांधीपार्क नौरंगाबाद छावनी निवासी एक टीवी चैनल से जुड़े मीडियाकर्मी मुकेश गुप्ता अपने दो अन्य साथियों संग धनीपुर मंडी में खाना खाने गए थे। इसी दौरान वह अपने साथियों के साथ बातचीत कर रहे थे। तभी कहासुनी में उन्हें एक बुलेट सवार गोली मार दी। 
विज्ञापन
आरोपी राहुल प्रताप सिंह व सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की धनीपुर गल्ला मंडी में गुरुवार रात एक टीवी चैनल से जुड़े मीडिया कर्मी को गोली मारने का आरोपी गल्ला आढ़ती शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से मीडियाकर्मी को गोली मारी थी। दोनों में वर्चस्व के चलते मामूली कहासुनी के बीच हुई हाथापाई में गोली मारने की घटना उजागर हुई है। फिलहाल उसका एक साथी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


ये घटनाक्रम गुरुवार रात करीब सवा ग्यारह बजे का है। जब गांधीपार्क नौरंगाबाद छावनी निवासी एक टीवी चैनल से जुड़े मीडियाकर्मी मुकेश गुप्ता अपने दो अन्य साथियों संग धनीपुर मंडी में खाना खाने गए थे। वे दुकान नंबर 71/72 के सामने खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी उन्हें एक बुलेट बाइक पर सवार हमलावर द्वारा गोली मारी गई। गोली मुकेश के पेट के नीचे लगी और उन्हें नाजुक हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। रात में ही डीआईजी दीपक कुमार, एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित पूरा पुलिस बल घटनास्थल व मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां पांच टीमों को इस घटना के खुलासे में लगाया गया। साथ ही मुकेश गुप्ता के भाई की ओर से महुआ खेड़ा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस घटना के खुलासे में लगी पुलिस टीमों ने तड़के चार बजे सीसीटीवी की मदद से मुख्य आरोपी को चिह्नित कर लिया था। इस दौरान 100 से ज्यादा सीसीटीवी देखे गए, जिनमें बुलेट सवार हमलावर की पहचान गल्ला मंडी के आढ़ती प्रद्युम्न विहार संजय गांधी कॉलोनी क्वार्सी निवासी राहुल प्रताप सिंह के रूप में हुई।

विज्ञापन

पुलिस जब उसके पीछे लगी तो वह पहले क्वार्सी क्षेत्र में अपने मामा के घर पहुंचा, वहां से जलाली एक रिश्तेदार के घर पहुंचा। इसके बाद वहां से भी पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया। मगर इस बीच पुलिस ने उसकी बुलेट जरूर जब्त कर ली। पुलिस दबाव के चलते शुक्रवार दोपहर उसके अधिवक्ता ससुर की मदद से उसे पुलिस के हवाले किया गया। उसके पास से हमले में प्रयुक्त राहुल के नाम से ही लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाने लाकर हुई पूछताछ में राहुल प्रताप ने हमला करना स्वीकारते हुए बताया कि वह भी मंडी में मौजूद था। इसी दौरान एकाएक आमना-सामना होने पर कहासुनी हुई। इसी कहासुनी में हाथापाई के बीच उसने मुकेश को गोली मार दी। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से अन्य पहलुओं पर भी पूछताछ कर रही है। इस दौरान उसके एक अन्य साथी का नाम भी सामने आया है। वह भी सुबह राहुल द्वारा खबर किए जाने के बाद से फरार है और उसका मोबाइल भी बंद है। इधर, मेडिकल कॉलेज में मुकेश की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

पीएसी में निरीक्षक हैं आरोपी के पिता
गिरफ्तार किए गए आरोपी राहुल के पिता राजेश कुमार सिंह पीएसी एटा में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।

एसएसपी बोले- 12 घंटे में ही गिरफ्त में आया आरोपी 
एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि मीडियाकर्मी पर गुरुवार रात हुआ हमला एकाएक हुए झगड़े का परिणाम है। आरोपी को महज 12 घंटे के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस प्रयास में पांच टीमें एसपी सिटी व सीओ द्वितीय की अगुवाई में लगी थीं। पूछताछ जारी है। अब जो नया तथ्य सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें