- मोबाइल OPPO
- 2 सिम एयरटेल कम्पनी, 1 सिम जियो
- खाली चैक उज्जीवन बैंक
- 850 रूपये नकद
साइबर क्राइम से बचने के लिए यह करें
1. किसी भी अनाधिकृत ऐप का इस्तेमाल करने से बचें, इसके साथ ही अपनी पर्सनल जानकारी किसी के साथ भी शेयर न करें।
2. whatsapp/Telegram/Google Ads के के माध्यम से भेजे जाने वाले Part Time Job से संबन्धित Advertisment के लिंक पर क्लिक न करें। न ही लिंक के माध्यम से किसी Web Portal या Application पर Register करें ।
3. अपने डेटा को Secure रखने के लिए अपने Application के परमिशन को हमेशा चेक करते रहें।
4. सेंडर एड्रेस पर भी आपको ध्यान देना चाहिए, इस तरह के मैसेज मिलने पर ये देखें कि किस तरह के नंबर से मैसेज आ रहा है Virtual/International number या Bulk SMS Codes को तुरंत ब्लॉक करें ।
5. मैसेज में जिस कम्पनी का नाम नहीं दिया गया है, उसे गूगल पर चेक करें, पता करें कि इस नाम की कोई कम्पनी है या नहीं। अगर है तो उस कंपनी की बेवसाईट पर चेक करें कि कोई ऐसे विज्ञापन निकली हैं या नहीं।
6. इस तरह के मैसेज के बाद जॅाब ऑफर करने वाला अगर रूपये की डिमांड करे तो समझ लीजिए वह फ्रॉड है, क्योकिं कंपनी कभी भी पैसे लेकर जॉब नहीं देती।
7. किसी भी अनजान नम्बर से कॉल अथवा मैसेज आने पर ओटीपी शेयर न करें।
8. अगर आप किसी ठगी के शिकार हो गए है तो इसकी शिकायत तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट https://www.cybercrime.gov.in पर दर्ज करें। इसकी लिखित शिकायत अपने नजदीकी थाना या साइबर सेल/साइबर क्राइम थाने में दर्ज करें ।