फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के लिए पत्नी से बेवफाई: पति अश्लील तस्वीरें वायरल करने की दे रहा धमकी, निकाह के बाद से ही मिल रहे जख्म

Mon, 27 Jun 2022 10:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

पुलिस को शिकायत देते हुए जमालपुर की पीड़ित महिला ने बताया है कि उसका निकाह 2018 में छर्रा के अराइश से हुआ था। उसके कुछ दिन बाद ही उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। इसके बावजूद वह मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न झेलती रही। अब आरोपी उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में प्रेमिका के लिए पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इतना ही नहीं अब उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस को शिकायत देते हुए जमालपुर की पीड़ित महिला ने बताया है कि उसका निकाह 2018 में छर्रा के अराइश से हुआ था। उसके कुछ दिन बाद ही उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। इसके बावजूद वह मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न झेलती रही। लेकिन कुछ दिन बाद उसे घर से निकाल दिया गया। इस दौरान उसे पता चला कि उसके पति का पहले से किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसी के चलते उसका उत्पीड़न हुआ और घर से निकाला गया।
विज्ञापन

इसके बाद उसकी ओर से मामला न्यायालय में दायर किया गया। जिस पर आरोपी पति ने अदालत से अंतरिम जमानत प्राप्त कर ली। जमानत मिलने के बाद अब उसे आरोपी धमका रहा है। फोन पर तरह-तरह की धमकियां दे रहा है। इतना ही नहीं आरोपी उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एडिट करके बनाया गया है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब आगे जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें