फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: रुपयों के लिए युवक को हजारा नहर में फेंकने का आरोप, तलाश जारी, आरोपी हिरासत में

Sat, 22 Mar 2025 10:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विजय सिंह के पास कमेटी के 50 हजार रुपये थे। इसी को लेकर सुरेंद्र घर से विजय को बुलाकर ले गया। वहां दोनों ने शराब पी। इसके बाद दोनों कासगंज जिले के थाना सोरों के गांव खड़िया नवेनी पहुंचे। अगले दिन सुबह सुरेंद्र घर लौट आया लेकिन विजय नहीं लौटा।
विज्ञापन
लापता विजय - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगीरी के गांव जरैठ निवासी विजय सिंह (20) पुत्र शिवनारायन 20 मार्च की शाम से लापता हैं। परिजन ने गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र गंगा सिंह पर विजय को कासगंज में हजारा नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। थाने के सामने हंगामा करते हुए अतरौली रोड जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने समझाकर परिजन को गांव भेजने के साथ गोताखोर के जरिये हजारा नहर में लापता युवक की तलाश शुरू कराई है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

विज्ञापन


परिजन के अनुसार विजय सिंह के पास कमेटी के 50 हजार रुपये थे। इसी को लेकर 20 मार्च को दोपहर बाद करीब तीन बजे सुरेंद्र घर से विजय को बुलाकर थाना दादों के गांव जिरौली ले गया। वहां दोनों ने शराब पी। इसके बाद दोनों कासगंज जिले के थाना सोरों के गांव खड़िया नवेनी पहुंचे। अगले दिन सुबह सुरेंद्र घर लौट आया लेकिन विजय नहीं लौटा। इस पर उन्होंने पूछताछ की सुरेंद्र ने बताया कि रात में हजारा नहर में ही छोड़कर बाइक लेकर विजय भाग गया था। इस पर उसके भाई संतोष ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शनिवार की सुबह परिजन ने गांव में पंचायत बुलाई। आरोप है कि पंचायत में सुरेंद्र ने बताया कि विजय हजारा नहर में गिर गया था। इस पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सुरेंद्र को पकड़कर हजारा नहर किनारे पहुंची लेकिन विजय मिला न बाइक। इसके बाद गुस्साए परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे, जहां थाना प्रभारी ने कार्रवाई की बात कही। इस पर भड़के लोगों ने थाने के सामने अतरौली रोड पर जाम लगाने की कोशिश की। थाना प्रभारी सुमित गोस्वामी ने बताया कि गोताखोरों के जरिये लापता युवक की तलाश कराई जा रही है। आरोपी सुरेंद्र हिरासत में है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें